गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और आम लोग उमड़ पड़े। हृदयविदारक माहौल में सभी दलों के लोगों की आंखों में आंसू नजर आए। राजनीतिक मतभेदों से परे हर कोई अपने प्रिय जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई देने पहुंचा।
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन केवल गिरिडीह जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले और लोगों से सीधे जुड़े रहने वाले सुदिव्य कुमार सोनू की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
अंतिम विदाई के दौरान उमड़ा जनसैलाब उनकी लोकप्रियता और लोगों से उनके गहरे जुड़ाव की गवाही देता नजर आया। नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
ॐ शांति 🙏💐
#SudivyaKumarSonu #सुदिव्यकुमारसोनू #Giridih #गिरिडीह #Jharkhand #झारखंड #HemantSoren #अंतिमविदाई #श्रद्धांजलि #BreakingNews #PNAnews