सड़क नहीं तो वोट नहीं! ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
धनवार। धनवार नगर पंचायत से रोपमहुआ होते हुए नावाडीह तक करीब 2 किलोमीटर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बरसात में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से आवागमन मुश्किल हो गया है।
यह सड़क धनवार प्रखंड के करीब 14 गांवों को जोड़ती है। घुज्जी, गरडीह, ढाब, दरियाडीह, बंदारी, एकडारा, जेरुआडीह, मांझालाडीह, कर्माटांड़, जगमनरायडीह, करूरायडीह समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। यही रास्ता जमुआ के प्रसिद्ध झारखंडधाम को भी जोड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन मिला। नाराज ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है—“सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे।”
मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पथ निर्माण विभाग और मुख्यमंत्री के समक्ष मामला रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द पहल नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा।
📍 धनवार | गिरिडीह | झारखंड
#Dhanwar #Giridih #Jharkhand #DhanwarNews #RoadProblem #SadakNahiToVoteNahi #JharkhandDham #BreakingNews #PNAIndiaNews