इंसानियत की मिसाल बने डुमरी विधायक जयराम महतो, सड़क हा*द*से में घा*यल युवक की बचाई जान
धनबाद जिले के राजगंज–कतरास मुख्य मार्ग पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
पश्चिमी सिंहभूम जाने के दौरान विधायक जयराम महतो की नजर सड़क किनारे गं*भीर रूप से घा/यल एक बाइक सवार पर पड़ी। अंधेरा होने के साथ ही स्थान भी सुनसान था। घायल व्यक्ति के माथे और पैर में गंभीर चो-ट लगी थी, जिससे काफी रक्तस्राव हो रहा था।
स्थिति को देखते हुए जयराम महतो ने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी रुकवाई और तत्काल मदद के लिए आगे आए। उन्होंने अपनी गाड़ी से गमछा निकालकर उसे फाड़ा और घायल के चोटिल स्थानों पर बांधकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया।
इसके बाद विधायक ने अपने अंगरक्षक की मदद से घा=/यल युवक को अपनी गाड़ी में बैठाया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, ताकि उसका इलाज जल्द से जल्द शुरू हो सके। साथ ही उन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी को भी घटना की जानकारी दी।
घा*यल को अस्पताल पहुंचाने और जरूरी मदद सुनिश्चित करने के बाद जयराम महतो अपने मित्र की दूसरी गाड़ी से पश्चिमी सिंहभूम के लिए रवाना हुए।
विधायक के इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों के बीच सराहना हो रही है। घ*टना ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मुश्किल वक्त में किसी की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है।