झारखंडधाम में कल चलेगा बुलडोजर! 197 दुकानों पर कार्रवाई की तलवार
गिरिडीह/झारखंडधाम। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। मंदिर एवं मेला परिसर की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर 197 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था और स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था।
समय सीमा समाप्त होने के बाद अब मंगलवार को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की संभावना है। सोमवार शाम कई निर्माण टूटे और मलबे में तब्दील नजर आए, जिससे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।
एक ओर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और झारखंडधाम को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग है, तो दूसरी ओर दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की चिंता है।
👉 अब सबकी नजर मंगलवार की कार्रवाई पर—कितने निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर?
#झारखंडधाम #GiridihNews #Dhanwar #JharkhandDham #गिरिडीह #अतिक्रमण #BulldozerAction #BreakingNews #JharkhandNews #PNAIndiaNews