चान्हो: मदरसा चौक स्थित हॉप हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 65 मरीजों की हुई जांच
Chanho, Ranchi | Aug 11, 2026 चान्हो प्रखंड के बालसोकरा मदरसा चौक स्थित हॉप हॉस्पिटल में मंगलवार दोपहर तीन बजे निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। रांची के पारस हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार ने करीब 65 मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार मरीजों की ईसीजी जांच भी की गई। हॉप हॉस्पिटल के निदेशक जुनेद आलम ने बताया कि हृदय के ऑपरेशन की जरूरत वाले...