नागल के लाखनौर गांव में युवती की हत्या से सनसनी, सगा भाई हिरासत में कोमल की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के ग्राम लाखनौर में 16 अक्टूबर 2026 को युवती कोमल की हत्या की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना नागल पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। इसके बाद युवती के शव को नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इस घटना में युवती के सगे भाई की संलिप्तता की बात सामने आई है। पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीओ देवबंद अमित सिंह ने दी जानकारी
इस मामले में सीओ देवबंद अमित सिंह ने पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थाना नागल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।।।
#Saharanpur #SaharanpurPolice #Nagal #Lakhanour #CrimeNews #PoliceAction #UPPolice #Deoband #BreakingNews #सहारनपुर #नागल #लाखनौर #हत्या_मामला #न्यूज़7