_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! 17 और 24 अक्टूबर को प्रदेशभर के बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप!!*
*👉🏾👉🏾 युवा मतदाताओं समेत छूटे पात्र नागरिकों से अपील, फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम!!*
_उत्तर प्रदेश। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी 17 अक्टूबर (शनिवार) और 24 अक्टूबर (शनिवार), 2026 को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।अभियान के अंतर्गत नागरिकों से अपील की गई है कि वे विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम दर्ज होने की पुष्टि करें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है, ताकि वह चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि निर्धारित तिथियों पर आयोजित विशेष कैंप का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें!!!_