करोड़ो की लागत से बनी पानी की टंकी धराशाई,रात का समय होने से जान की कोई हानि नही हुई,विधायक उमर अली खान ने गांव पहुंच कर मौका मुआयना किया
सहारनपुर::जल निगम द्वारा करोड़ो की लागत से बनाई गई पानी की टंकी पानी भरने से पहले ही धराशाई हुई,बेहट के सढोली ब्लॉक के गांव जाटोवाला में बनाई गई थी पानी की टंकी,ग्रामीणों की प्यास बुझाने से पहले ही धड़ाम से गिरकर ज़मीन पर बिखर गए टुकड़े,बेहट विधायक उमर अली खान ने गांव पहुंचकर पूरा माजरा समझा और जल निगम के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया,गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश के कई हिस्सों में कई पानी की टंकियां ज़मींदोज़ हो चुकी हैं, ग्रामीणों ने विधायक उमर अली खान को बताया कि रात का समय होने की वजह से कोई जानी नुकसान नही हुवा,अगर यही दुर्घटना दिन में होती तो आसपास मौजूद लोग और पालतू जानवर चपेट में आ सकते थे,विधायक ने टँकी में इस्तेमाल हुई निर्माण सामग्री पर सवाल उठाते हुवे जल निगम के अधिकारियों की शिकायत उच्च स्तर पर करने की बात कही है, बहरहाल असल मुद्दा तो ये है कि जिन ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए इस टँकी का निर्माण किया गया था अब वो फिर से लंबे समय तक पानी की किल्लत से दो चार होंगे: