_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 अरबीन हत्याकांड से गंगोह में उबाल, कोतवाली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प!*
*👉🏾👉🏾 सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन पहुंचे, तीन दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना!*
_गंगोह/सहारनपुर। अरबीन चौहान हत्याकांड को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग गंगोह कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मृतक के परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।प्रदर्शन के दौरान कैराना की सपा सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों से वार्ता हुई। अधिकारियों द्वारा तीन दिन के भीतर ठोस कार्रवाई और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य व्यक्ति हिरासत में है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।वहीं, सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।!!_