मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन के समीप ट्रेन में अज्ञात कारण से एक व्यक्ति की मौत, शव को लाया गया जिला मोर्चरी
चंदौली जनपद के डीडीयू जंक्शन समीप ट्रेन में अज्ञात कारण बुधवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिहार के पटना निवासी विपिन बिहारी वर्मा 64 वर्ष ट्रेन से कहीं जा रहे थे कि अज्ञात कारण व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वही मृत्यु होने की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।