मुगलसराय: महमूदपुर गांव में पिता की डांट से नाराज युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव में पिता के डांट से नाराज युवक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। महमूदपुर निवासी गणेश गांव स्थित कुएं के पास बैठकर दोस्तों के साथ नशा कर रहा था। जिस पर उसके पिता काम को लेकर डांटने लगे। जिस पर नाराज युवक ने कुएं में कुदकर आत्महत्या कर ली। परिजन पुलिस को बिन बताए शव का अंतिम संस्कार करा दिया।