शिवहर: शिवहर शहर के जीरो माइल चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ₹48,500 का जुर्माना वसूला गया
ट्रैफिक DSP भाई भरत कुमार ने रविवार शाम 04 बजे बताया कि जिला में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है.आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए कोई वाहन चालक तेज गति से वाहन नही चलाए.रोकथाम को लेकर जीरोमाइल चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 20 वाहन से ₹48,500 रुपया जुर्माना किया गया है.वाहन चालक से अपील की गई कि हेलमेट व सीटबेल्ट का उपयोग जरूर करें नही तो जुर्माना किया जाएगा।