शिवहर: शिवहर ज़िले के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव, डीएम ने दी जानकारी
जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड को देखते हुए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय शनिवार शाम 04 बजे बताया है कि जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय समय में बदलाव कर दिया गया है. सोमवार से सभी विद्यालय सुबह 09 बजे से लेकर शाम 04 बजे तक संचालित होंगे. जो स्कूल संचालक नियम का उल्लंघन करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ व थाना अध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया गया है।