शिवहर: शिवहर ज़िले में 75 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है: डीएम
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय रविवार सुबह 11 बजे बताया कि जिला में लगातार कड़ाके की ठंड पर रही है. कड़ाके की ठंड से बचाव को लेकर जिला के 75 स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है.जिसमे पुरनहिया में 13 स्थान, पिपराही में 09 स्थान,शिवहर में 06 स्थान, तरियानी में 11 स्थान, डुमरी कटसरी में 07 स्थान,नगर परिषद में 29 स्थान कुल जिला में 75 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किया है।