प्रतापगढ़: सिपह महेरी गांव में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने बेटी और बाप को पीटा, लाइव वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
देहात कोतवाली इलाके के सिपह महेरी गांव में बकरी जाने के विवाद में विनोद और उसकी बेटी आंचल को दबंगो ने लाठी और डंडे से जमकर मारा पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने रामकुमार, रमेश, रेनू, संगीता और शिवानी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दी है।