प्रतापगढ़: मरुआन गांव में कुत्ते को पीटने का उलहाना देने पर मां-बेटी को पीटा, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मरुआन गांव सुनील कुमार यादव की पत्नी प्रमिला यादव ने दिलीप पुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रमिला के पालतू कुत्ते को पडोसीयो ने मार दिया था। उसी का उलाना उसने पड़ोसियों को दिया था। जिससे नाराज होकर पड़ोसी ने प्रमिला के घर में घुसकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची प्रमिला की बेटी पूनम को बाल पकड़कर घसीटते हुए जान से मारने का प्रयास किया।