प्रतापगढ़: कोतवाली देहात क्षेत्र के सुखपाल नगर के पास ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, एक की मौत और 2 घायल
कोतवाली देहात क्षेत्र के सुखपाल नगर के पास ट्रैक्टर और बाइक में रविवार शाम करीब 7 बजे भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों में से एक की घटनस्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल अन्य दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।