प्रतापगढ़: दूर्गागंज में दलित युवती के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले का सई काम्प्लेक्स में हुआ खुलासा, 3 आरोपी भेजे गए जेल
दुर्गागंज स्थित मां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं क्लीनिक में 27 मार्च को ड्यूटी करने गई दलित यूवती की सन्दिग्ध दशा में हुई मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप ,हत्या एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। रविवार शाम 6:30 बजे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी और तीन आरोपियों को जेल भेजा गया।