मंझनपुर: ईरान-इज़राइल जंग में फंसी मुहर्रम की यादें: कौशांबी के छात्र और जायरीन की सलामती के लिए हर घर में उठ रही दुआएं
ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव और जंग के हालात ने कौशांबी समेत उत्तर प्रदेश के सैकड़ों परिवारों की धड़कनें थाम दी हैं। ईरान में पढ़ाई कर रहे छात्र और ज़ियारत के लिए गए जायरीन वहां फंसे हुए हैं। हर साल मुहर्रम से पहले ये लोग अपने वतन लौट आते थे, लेकिन इस बार युद्ध ने सभी योजनाएं ध्वस्त कर दी हैं।