मंझनपुर: पशुमित्रों ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में गरजी आवाज़: मानदेय दो, नहीं तो मंत्री आवास का घेराव झेलो, 25 लाख बीमा की मांग
कौशाम्बी जनपद के समस्त पशुमित्रों एवं मैत्रियों ने बुधवार को मंझनपुर डायट मैदान से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों पशुमित्रों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन बुधवार को समय करीब 12 बजे अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा है।