मंझनपुर: कौशाम्बी न्यायालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में जनपद न्यायाधीश समेत कई अधिकारियों ने की सहभागिता
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रस्तावित एक्शन प्लान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार को समय करीब 12 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जे. पी. यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।