मंझनपुर: कोतारी पश्चिम का पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा, डिप्टी सीएम से लगाई गुहार- महिलाओं से की गई बदसलूकी, लूटे गहने
कौशाम्बी जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए मंझनपुर थाना क्षेत्र के कोतरी पश्चिम गांव निवासी हरिश्चंद्र कुशवाहा ने न्याय न मिलने पर बुधवार को समय 12 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से गुहार लगाई है। आरोप है कि एक जमीन विवाद को लेकर उनके परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। महिलाओं के साथ अभद्रता कर सोने की चेन लूटी गई है।