मंझनपुर: महिला सुरक्षा में सख्त एक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महेवाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली बड़ी कामयाबी
महिला और बाल सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए महेवाघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी कुनाल कोरी को पुलिस टीम ने बुधवार को समय 11 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की शुरुआत 16 जून 2025 को हुई, जब थाना महेवाघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया था।