मंझनपुर: टेंवा गांव में आयोजित हुई कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ रैली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक हुए शामिल
कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान बचाओ रैली बुधवार को टेंवा गांव में सम्पन्न हुई। रैली की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पांडे ने की, जबकि पूर्व विधायक विजय प्रकाश मुख्य अतिथि और कांग्रेस कोऑर्डिनेटर राजेश साहनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रैली को संबोधित करते हुए विजय प्रकाश ने कहा, आज हमें संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।