राजपुर: राजपुर के मां महामाया मंदिर में आस्था का सैलाब, शाम की आरती में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित मां महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। खासकर शाम होते ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु मां महामाया के दरबार में मत्था टेककर सु