देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के सातवें राज्य सम्मेलन में पहुंचीं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
मीडिया से बातचीत में नेहा बोरा ने पर्यावरण असंतुलन, ग्रामीणों के पलायन, महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय के मुद्दे पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में अल्पसंख्यकों और दलितों के खिलाफ बढ़ते माहौल तथा फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के जरिए बिना जानकारी लाखों आम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
देखिए देहरादून से AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा का पूरा बयान और इस मुद्दे पर उनकी बेबाक राय।
#DehradunNews #UttarakhandPolitics #NehaBora #AISA #DoonHorizon
अस्वीकरण (Disclaimer): इस वीडियो में व्यक्त किए गए विचार और आरोप संबंधित वक्ता (नेहा बोरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष - AISA) के निजी एवं संगठनात्मक बयान हैं। Doon Horizon इन दावों या आरोपों की पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार और जनसरोकार से जुड़े घटनाक्रमों को निष्पक्ष रूप से दर्शकों तक पहुंचाना है।