चकरनगर: भरेह इलाके में अचेत अवस्था में मिले घायल युवक की पहचान हुई
भरेह थाना क्षेत्र के चकरनगर-भरेह मार्ग पर कांयछी मोड़ के पास शुक्रवार रात बाइक से गिरकर अचेत मिले युवक की शनिवार दोपहर 3 बजे पहचान हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित होने के बाद उसकी पहचान जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के देवकुली निवासी 26 वर्षीय अनूप सागर पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई।