पूर्णागिरि: लगातार बारिश के चलते पर्वतीय मार्ग अवरुद्ध, प्रशासन ने टनकपुर के ककराली गेट में रोके वाहन
शुक्रवार को टनकपुर के ककराली गेट पर पहाड़ को जाने वाले सभी वाहनों को प्रशासन नें सुरक्षा के तहत रोक दिया। जिस कारण • ककराली गेट से पिथौरागढ़ चौक तक वाहनों की लम्बी कतारे लग गयीं। सुबह से जाम में फंसे वाहन सड़क खुलने का इन्तजार करते रहे, लेकिन शाम छः बजे तक भी मार्ग नहीं खुल पाया । प्रशासन के मुताबिक शनिवार को सड़क खुलने की संभावना जताई जा रही है।