पूर्णागिरि: टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के आठवें मील के पास गुलदार ने बाइक सवार युवक पर किया हमला
गुलदार प्रभावित आठवें मील के नजदीक एक बार फिर गुलदार आक्रामक होनें लगा हैं। गुरूवार की देर शाम गुलदार नें टनकपुर को आ रहे एक बाईक सवार युवक पर हमला बोल दिया । जिससे युवक घायल हों गया। जिसका टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा हैं। डॉ आफ़ताब अंसारी नें बताया युवक के गले में चार टाँके आये हैं। हेलमेट की बजह से बड़ा हादसा होनें से टल गया l