बक्सर: डीएम ने नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की, सभी ईओ से स्पष्टीकरण मांगा
Buxar, Buxar | Jan 13, 2025 जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास विभाग के संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को लगभग 5:00 बजे संध्या में की गई. इसको लेकर अपडेट लगभग 7:30 बजे संध्या में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से जारी की गई है.