बक्सर: युवा देश का भविष्य, उनका दृष्टिकोण और निर्णय भविष्य की दिशा तय करेंगे: वर्षा पांडेय, भारत विकास परिषद अध्यक्ष
Buxar, Buxar | Jan 12, 2025 स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रिय युवा दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा जिले में आयोजित युवा प्रेरणा सम्मान समारोह ने जिले के युवाओं के बीच नई उम्मीदों और प्रेरणा का संचार किया. इस कार्यक्रम का सफल आयोजन और संचालन जिले की प्रमुख समाजसेवी, प्रेरक एवं भारत विकाश परिषद की बक्सर की अध्यक्ष वर्षा पांडेय द्वारा किया गया.