बक्सर: मकर संक्रांति महोत्सव: डीएम ने सिपाही घाट का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Jan 13, 2025 मकर संक्रांति महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल सिपाही घाट का निरीक्षण किया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने दोपहर 3 बजे दी। डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई, समतलीकरण, शौचालय आदि तथा लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को जरूरी तैयारी करने का निर्देश दिया।