कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम उकासा मे स्थित परिषदीय विद्यालय के परिसर में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, इस मौके पर महिलाओं के हितों के लेकर चर्चा की तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं तथा कानून की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।