लालगंज: राजापुर गांव के पास हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस
लालगंज के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजापुर गांव के पास सोमवार मंगलवार की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर मंगलवार सुबह करीब 6:00बजे लहंगपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।