मधुबनी के जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने आरोप लगाया कि कचरा उठाने के नाम पर सफाई कर्मी ₹200 की अवैध वसूली की मांग करते हैं।
इस पर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी अवैध वसूली करता है, तो उसका वीडियो बनाकर उन्हें भेजें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्यापन के बाद संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से हटाने तक की कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, इस वायरल वीडियो के संदर्भ और पूरी परिस्थितियों को समझना भी आवश्यक है। प्रशासन की ओर से अवैध वसूली के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही गई है।
#DENNewsMadhubani #Madhubani #BiharNews #Cleanliness #ViralVideo #DMAnandSharma #BreakingNews