कौंच: गोखले नगर में रिश्ते शर्मसार, भतीजे ने चाचा पर बेल्टों से किया ताबड़तोड़ हमला, मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV कैमरे तोड़े
Konch, Jalaun | Nov 25, 2026 कोंच के गोखले नगर में मकान अपने नाम कराने के विवाद में भतीजे ने चाचा पर बेल्टों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो मंगलवार रात 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि सत्येंद्र अहिरवार ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर चाचा अरविंद कुमार की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ की और CCTV कैमरे भी तोड़ दिए।