खानपुर: शोभन में किसान गोष्ठी का भव्य आयोजन, किसानों की समस्याओं और वैज्ञानिक खेती पर हुई विस्तृत चर्चा
समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के शोभन गांव में पैक्स अध्यक्ष मुक्ति नारायण झा उर्फ मुकेश झा के आवासीय परिसर में भारत कृषक समाज के बैनर तले भव्य किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती, गन्ना उत्पादन, पशुपालन तथा किसानों को संगठित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।