चित्तौड़गढ़: एलबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीजेएस द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा सेमिनार आयोजित, 400 बच्चों ने लिया लाभ
भारतीय जैन संघटना द्वारा एलबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निःशुल्क दंत चिकित्सा सेमिनार आयोजित हुआ, जिसमें 400 बच्चों ने भाग लिया। बीजेएस के संस्थापक अध्यक्ष भूपेश फत्तावत के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष राजकुमार बज ने स्वागत किया। डॉ. अरविन्द सांखला ने दांतों की देखभाल करने की कहा।