चित्तौड़गढ़: स्वाधीनता दिवस का ज़िला स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा आयोजित, सहकारिता मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा. मुख्य अतिथि मंत्री गौतम दक प्रातः 9:05 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। ध्वजारोहण के पश्चात मार्च-पास्ट होगा, जिसमें पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं विद्यालयी बच्चे शामिल होंगे. सुरक्षा व्यवस्था के तहत डॉग स्क्वाड की टीम ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया.