सरदारशहर: राजीव गांधी खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पुलिस थाना टीम ने बार एंड बैच-1 की टीम को हराया
सरदारशहर के राजीव गांधी खेल मैदान में राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार सुबह 9 बजे से 11 तक पहला सेमीफाइनल मुकाबला पुलिस थाना टीम और बार एंड बैच-1 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पुलिस थाना टीम ने जीत हासिल कर फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है।