समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 24 जून 2026
बक्सर में प्रत्येक माह आयोजित होगा "पंचायत विकास दिवस"
आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।
जिसमें प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले ‘पंचायत विकास दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूर्वाहन 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम सभा के सभी सम्मानित सदस्यों तक कार्यक्रम की सूचना समय पर पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, विद्यालय, सामुदायिक भवन अथवा ऐसे सार्वजनिक स्थल पर किया जाए, जहां सभी वर्गों के लोग आसानी से एकत्रित हो सकें। साथ ही स्थल पर पर्याप्त रोशनी, शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी ने पंचायत विकास दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने तथा ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्यों एवं पंचों के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jun 24, 2026