लखीसराय: रानी सती मंदिर मेहंदी उत्सव व ज्योत भजन के साथ दो दिवसीय भादो महोत्सव का हुआ शुरुआत
लखीसराय शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित रानी सती मंदिर में शनिवार को भव्य मेहंदी उत्सव एवं ज्योत भजन के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भादो महोत्सव का शुभारंभ हुई। दो दिवसीय भादो महोत्सव के पूर्व राजस्थान से आई अखंड ज्योति को लेकर मारवाड़ी समाज के श्रद्धालु में अच्छा खासा उत्साह देखा गया।