चान्दन: दुअरसार गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दादी-पोती समेत तीन जख्मी
Chanan, Banka | Nov 4, 2026 दुअरसार गांव में बुधवार देर शाम को पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के तीन जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्ष ने सूईया थाने में एक दूसरे के विरूद्ध शिकायत की है।