चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट में विभागीय बैठक में कलक्टर ने दिए निर्देश, गर्मी में बिजली-पानी की आपूर्ति समय पर हो
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को डीआरडीए हॉल में साप्ताहिक विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने गर्मी में आमजन को समय पर बिजली-पानी उपलब्ध कराने व परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को नए पात्र परिवारों को NFSA से जोड़ने, ऊर्जा विभाग को बार बारिश से पहले लाइन रिपेयर करने की निर्देश दिए।