बोलेगाँव में लगाया गया मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं की दी जानकारी; उद्यमियों और जिले का नाम रोशन करने वाले युवाओं से हुआ संवाद
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर को लांजी विकासखंड के ग्राम बोलेगांव स्थित सांदीपनि विद्यालय में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव श्री बुद्धेश वैद्य, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तनुश्री मीणा, अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन, लांजी एसडीएम श्री आदित्य नारायण तिवारी तथा जनपद पंचायत सीई�