#बालाघाट
बैहर के 95 आंगनवाड़ी केंद्रों में हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिनों तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी हैं।
इसी क्रम में विकासखंड बैहर में 26 सितंबर को प्रथम चरण के चिन्हित 95 आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद बैहर के आंगनवाड़ी केंद्र चालीस मकान-02 में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती यशवंती गुड्डा मरकाम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित बच्चों एवं माताओं को शासन की पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल एवं स्थानीय भाषा में दी गई, ताकि हितग्राही योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा कार्यकर्ता तथा अपने अनुभव साझा करने वाली लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित हितग्राहियों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया। ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, माताओं एवं महिलाओं तक पोषण, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
#mp_wcdmp
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026