बहराइच: चैतूपुरवा से थाना दरगाह पुलिस ने चोरी से संबंधित मुकदमे के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
चैतूपुरवा से थाना दरगाह पुलिस ने चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त कोगिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त गुड्डू चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने वारंट जारी किया था। जिसके अनुपालन में आज उसे गिरफ्तार किया गया है।