बहराइच: पूरेअलस गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले की रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरेअलस गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसकी सूचना आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया। पहचान मटेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले मूलचंद के रूप में हुई। वह काफी समय से गांव में नहीं रहता था। पुलिस जांच में जुट गई है।