लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर की बिजली कटने से नाराज एक महिला ने जमकर हंगामा किया। दोपहर करीब 2 बजे महिला ने कंट्रोल रूम पर मकान संख्या 14/115 में बिजली न आने की शिकायत की थी। कर्मचारियों द्वारा बिल और कनेक्शन संख्या पूछे जाने पर वह भड़क गई और फोन काट दिया।