रौतारा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को राहत, ₹360 में मिलेगा पूरे महीने का पास
पूर्णिया-कटिहार NH-131A पर स्थित रौतारा टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले स्थानीय वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए ₹360 का मासिक पास उपलब्ध कराया जाएगा।
यह पास संबंधित महीने की आखिरी तारीख की रात 12 बजे तक मान्य रहेगा। इसके जरिए स्थानीय वाहन मालिकों को हर बार टोल शुल्क देने से राहत मिलेगी। हालांकि स्थानीय वाहनों के लिए यह सुविधा पहले से लागू है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोगों को अब भी टोल शुल्क देना पड़ता है।
Bihar, India | Aug 18, 2026